भोपाल के रातीबड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से दो नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्र वर्तमान में कक्षा नौवीं के विद्यार्थी हैं और कक्षा छठवीं से विद्यालय में आवासीय रूप से अध्ययन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा सिंह ने छात्रों को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी|