रॉबर्ट्सगंज: सिरसोती गांव में रिहन्द जलाशय में डूबने से युवक की हुई मौत
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सिरसोती गांव के 29 वर्षीय कामेश्वर सिंह की रिहंद जलाशय में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसने श्मशान घाट के पास जलाशय में छलांग लगाई, लेकिन कुछ देर बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। सोमवार को शव बरामद हुआ।