हाथरस: आयुर्वेदिक कंपनी में काम करने वाले शख्स को सोते समय सांप ने काटा, मौत के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के गांव कचौरा में एक आयुर्वेद कंपनी में काम करने वाले शख्स धीरेंद्र यादव पुत्र रामविलास यादव की सोते समय सांप के काटने से मौत की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार मृतक धीरेंद्र यादव यूपी के देवरिया जिले के गांव बड़वा टोली मझौली का रहने वाला था और हाथरस के गांव कचौरा किराए पर रहता था। मृतक एक आयुर्वेद फैक्ट्री में काम करता था।