जलालगढ़: जलालगढ़ में धूमधाम से मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने रखा निर्जला उपवास
जलालगढ़ में धूमधाम से मना जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने रखा निर्जला उपवास प्रखंड क्षेत्र में माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया। चक पंचायत अंतर्गत महतो नगर के वार्ड संख्या 6 में भी महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।