जमुआ: ज़मीन विवाद: निर्माणाधीन घर ध्वस्त, पीड़िता का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Jamua, Giridih | Apr 15, 2026 सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत के कंदाडाबर में जमीन विवाद में एक निर्माणाधीन घर को ध्वस्त करने का मामला सामने आया।पुलिस बुधवार को 11 बजे इसकी जांच पड़ताल कर रही थी। इस बाबत लेदा निवासी यशोदा देवी ने सिंदवरिया पंचायत के कंदाडाबर निवासी रवि कुमार वर्मा समेत कई लोगों पर उनके निर्माणाधीन घर को जबरन तोड़ने का आरोप लगाया है।