एक बारिश में धंसी एक्सप्रेसवे की सड़क! करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ–कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंतिम हिस्से का एक भाग बारिश के बाद धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि यह 63 किलोमीटर लंबा, छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है, जिसकी लागत लगभग ₹4,200 करोड़ बताई गई है। इसका उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को किया गया था। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा समय लगभग 35–40 मिनट होने का दावा किया गया था।
वायरल वीडियो को समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने भी साझा करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क का हिस्सा धंस जाना निर्माण कार्य में लापरवाही की ओर इशारा करता है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो और सड़क धंसने की घटना को ले�
Korba, Korba | Jul 26, 2026