डेहरी: जमुहार में वैल्यू एडेड कोर्स की लेक्चर सीरीज का सफल आयोजन
Dehri, Rohtas | May 6, 2026 जमुहार में वैल्यू एडेड कोर्स लेक्चर सीरीज का सफल आयोजन बुधवार को दोपहर क़रीब तीन बजे नारायणा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (NIAHS), गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी में “इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी एवं फ्लो साइटोमेट्री” विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स लेक्चर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मॉलिक्यूलर डायग्नोसिस लेक्चर सीरीज के अंतर्गत आयोजित हुआ।