सदर: जिलाधिकारी ने बिजली अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले -15 दिन में लाइन लॉस घटाएं, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2026 जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लाइन लॉस में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने जेई, एई, एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी दी कि अगले 15 दिनों में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।