समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पत्थर वाली दुर्गा मंदिर के समीप एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टोटो पर सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।