धौलपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में महिला की निजी अस्पताल में हुई मौत
nh11b करौली-धौलपुर हाईवे पर 24 मई को हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय मोहिनी पत्नी राजेश कुशवाहा ने आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले, इसी हादसे में 9 माह की मासूम तान्या और 21 वर्षीय आशा पुत्री गटूर कुशवाहा की भी मौत हो चुकी थी। सभी मृतक आगरा जिले के नगला लालदास गा