शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी एवं कारापाल राम नरेश गौतम ने आम, लीची, अशोक और गुलमोहर के पौधे रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की।