मड़िहान: दरवाजे के सामने खड़ी बोलेरो को चोरों ने चुरा लिया बदले में अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी घटना राजगढ़ थाने के भाव बाजार की
बताते चले की भावा बाजार में संदीप सिंह का घर है। शनिवार की शाम चुनार अपनी बहन के यहां गए हुए थे रात्रि में 10:00 बजे वहां से लौटे और बोलेरो को दरवाजे के सामने खड़ा करके सोने चले गए। रात्रि में 3:00 बजे जब वह जागे और बाहर आए देखा तो बोलेरो घर के सामने खड़ी नहीं थी। कहीं पता नहीं चलने पर वाहन मालिक ने राजगढ़ थाने पर सुबह सूचना दी पुलिस छानबीन में जुटी।