मोहनपुर: वार्ड नंबर 23, चांदनी चौक के पास नाली का पानी बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी
वार्ड नंबर 23 चांदनी चौक के समीम नाले का गंदा पानी ओवर होकर रास्ते पर बह रहा है जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं इस रास्ते से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर पूजा करने के लिए जाते इस संबंध में शुक्रवार के दोपहर 2:30 बजे अशोक बलियासे ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है ।