कामडारा: कामडारा में 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' शिविर सफल, 109 में 97 अभ्यर्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस
Kamdara, Gumla | Jul 3, 2026 झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' के तहत कामडारा प्रखंड मुख्यालय में विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। परिवहन सचिव राजीव रंजन की पहल तथा गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सुबह से ही युवाओं, किसानों और अन्य आवेदकों की लंबी कतारें लगी रहीं।