जलालगढ़: जलालगढ़ पुलिस ने 14 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जलालगढ़ थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार पांडे के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान एक साइकिल सहित शराब जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिबु ऋषि (45 वर्ष) के रूप में हुई।