झाझा: कुआंबांक गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
Jhajha, Jamui | Jun 25, 2025 बुधवार सुबह 8:30 बजे कुआंबांक गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर झाझा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। युवक की हालत नाजुक देख उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।