बांसी: बांसी विधानसभा में सेवा सेतु शिविर, जनता को मिली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बांसी विधानसभा के खेसरहा ब्लॉक में सेवा सेतु बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने शिरकत की। शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को आवश्यक सुविधाएं और जानकारी मिली। क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए गए।