मांझी: परमहंस दयाल समाधि पदयात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Manjhi, Saran | Jul 9, 2026 मांझी के नंदपुर आश्रम से छपरा के दहियावां स्थित परमहंस दयाल समाधि स्थल तक गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बक्सर के राजपुर आश्रम से पधारे स्वामी जी महाराज की पंचम पदशाही के संत स्वामी सत्यानंद जी महाराज के नेतृत्व यात्रा निकाली गई।