भूपालसागर: आकोला क्षेत्र में आंधी-बारिश का कहर, कई गांवों में सोलर पैनल उखड़े, किसानों को लाखों का नुकसान
हेमंत कुमार खटीक ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि आकोला क्षेत्र के नांदोली कला गांव सहित कपासन और भूपालसागर के करीब एक दर्जन गांवों में अचानक करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में लगे सोलर पैनल और सोलर पंप सिस्टम उखड़कर दूर जा गिरे। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। किसानों के अनुसार लाखों रुपये के सोलर सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है