हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत तीन आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर हथकड़ शराब की बरामद की
जिले में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 लीटर हथकड़ शराब बरामद की है। जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।