करकेली: कंचन खुली खदान से प्रभावित शासकीय भवनों के विस्थापन के संबंध में हुई कलेक्ट्रेट मे बैठक,कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा
कलेक्टर राखी सहाय की अध्यक्षता मे कंचन खुली खदान से प्रभावित शासकीय भवनों के विस्थापन के संबंध में 8 जुलाई को 1 बजे बैठक संपन्न हुई।इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित प्राक्कलन अनुसार नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।बैठक मे SECL के अधिकारियो द्वारा अवगत कराया गया कि घुलघुली मे सर्वे कार्य चल रहा है जिसमे 15 घरो का सर्वे बाकी है।