जगाधरी: जिला कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बनाया बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन
बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन को आज सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर यमुनानगर के जिला कार्यालय में के काटकर मनाने का काम किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह बहन कुमारी मायावती के साथ मिलकर अपनी पार्टी को हरियाणा में मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। सभी ने मिलकर आज उनकी लंबी आयु की कामना भी की और कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में वह एक अच्छी सरकार बनाएंगे।