जगाधरी: जिले में 45 टीमों ने अभियान चलाकर अलग-अलग मामले में सम्मिलित 47 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिला पुलिस ने प्रयास करते हुए अब तक विभिन्न अपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को चले विशेष अभियान के तहत सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 45 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 287 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर रेड कर अलग-अलग मामलों में अपराधियों को पकड़ा है।