बेगूसराय: कार्यानंद भवन में CPI की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित, पूर्व सांसद शामिल हुए
कार्यानंद भवन में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे CPI का जिला कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अभी से ही आपलोग बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 की तैयारी में जुट जाएं.