हाथरस: अज्ञात कारणों से युवक ने चूहा मारने वाली दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, पुलिस को दी गई सूचना
हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना में एक युवक राहुल ने अज्ञात कारणों के चलते चूहा मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।