बेलदौर: दिघौन गांव: अंतरजातीय विवाह के बाद विवाद, पत्नी को ससुराल में प्रवेश से रोका, पुलिस जांच में जुटी
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अंर्तजातीय प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विवाद गहराता जा रहा है। मामला दिघौन गांव के वार्ड नंबर 7 का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुबोध चौधरी की पुत्री काजल कुमारी ने करीब एक वर्ष पूर्व रविंद्र कुशवाहा के पुत्र मोनू कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में घर से भागकर अंर्तजातीय विवाह कर