बक्सर: राजपुर विद्युत सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो ट्रांसफार्मर जले, इलाके की बिजली गुल
Buxar, Buxar | May 10, 2026 राजपुर प्रखंड स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 10 एमवीए व 5 एमवीए क्षमता के दो बड़े ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन और ऑपरेटरों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।