हसनपुरा: महुअल महाल में श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।
हसनपुरा प्रखंड के महुअल महाल मे श्री मद् भागवत ज्ञान महायज्ञ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा विद्वान ब्राह्मण संतोष कुमार द्विवेदी के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना करते हुए पूज्य सरकार जी पीठाधिपति साहिब दरबार के नेतृत्व में निकाली गई।