सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में 2003 की एस ए आर सूची में शामिल होने का प्रमाण 12495 मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है।