चमोली: मिशन वात्सल्य में 184 बच्चों के लिए विशेष शिविर और 1098 हेल्पलाइन का प्रचार जरूरी
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मिशन वात्सल्य के 184 पात्र बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। बाल संरक्षण सेवाओं, किशोर न्याय बोर्ड एवं दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।