चंदला: बंजारी रोड लुहारपुरवा तिराहा से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 630 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
चंदला थाना पुलिस ने बंजारी रोड लुहारपुरवा तिराहा से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ दिलीप पटेल के पास से 630 ग्राम गांजा (कीमत करीब ₹10 हजार) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दी है।