बारुन: धमनी पंचायत सरकार भवन में लगा सहयोग शिविर, 21 स्टॉलों पर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
बारुण प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन धमनी में मंगलवार को एक भव्य 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना था। शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 21 स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं का निष्पादन कराया।