दावथ पुलिस ने थाना क्षेत्र के बभनौल गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। बुधवार को 05 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बभनौल गांव से नशे में धुत व्यक्ति संतोष कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।