सरदारशहर: लूणासर की बेटी अंकिता चौधरी की हेलीकॉप्टर यात्रा से उत्साह
सरदारशहर की प्रतिभाशाली छात्रा अंकिता चौधरी कक्षा 12 विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से विशेष सम्मान के रूप में हेलीकॉप्टर से खाटूश्यामजी की यात्रा करेगी। इस पहल से पूरे शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।