सैदपुर: नारी पंचदेवरा में गंगा घाट पर काशी की तर्ज पर गूंजी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा में डूबा उमड़ा जनसैलाब
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार की रात क्षेत्र के नारी पंचदेवरा स्थित गंगा घाट पर भव्य और दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। काशी की तर्ज पर आयोजित इस भव्य गंगा आरती में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दीपों की जगमगाहट, घंटों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया।