पनागर: मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की 4 अंगुलियां कटी,मामले में फैक्ट्री संचालक पर FIR दर्ज
पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना स्थित राधाकृष्ण फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की घोर लापरवाही एक श्रमिक को भारी पड़ गई, जहाँ 20 जुलाई को काम के दौरान अचानक बिजली गुल होने के बाद चालू हुई फिंगर कटर मशीन में फंसने से मनोज कुमार बर्मन नामक 40 वर्षीय श्रमिक के दाहिने हाथ की चार अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अन्य श्रमिकों की