निराश्रित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने अनुपूरक बजट में विशेष प्रावधान किया है। निराश्रित महिला पेंशन योजना के भुगतान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने 535 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री के एजेंडे में जनकल्याणकारी योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहती हैं।