किशनगंज: ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में उतरे करंट से दो गोवंश की हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली भंवरगढ़ तालाब की पाल पर लगे ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में करंट उतरने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया। जिला धर्म गौ सेवा प्रमुख कुलदीप चौहान ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।