गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय DLCC समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर 1 बजे गोपालगंज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय DLCC डीएलसीसी) की समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलडीएम, आरबीआई प्रतिनिधि, नाबार्ड, कृषि विभाग सहित सभी बैंकों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने बैंकों को सीडी रेशियो 50 प्रतिशत तक लाने का निर्देश दिया।