गोपालगंज: हेमू छापर गांव में अलाव तापने के दौरान झुलसे बुजुर्ग की अस्पताल में मौत, परिवार में छाया गम
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हेमू छापर गांव में अलाव तापने के दौरान एक बुजुर्ग अलाव तापने के दौरान झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।