कटनी नगर: कटनी जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, मौके पर ही मौत
कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ स्टेशन परिसर के पास रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा एक अज्ञात युवक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मालगाड़ी से कटकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए डाउन ट्रैक पर रेल यातायात भी प्रभावित रहा।