बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र में पूर्व पत्नी और उसके परिवार को कुचलने की साजिश नाकाम, पुलिस ने पूर्व पति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में पूर्व पत्नी, उसके वर्तमान पति और मासूम बच्ची की हत्या की साजिश रचने वाले स्कूल बस चालक कालूराम निनामा को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार,नयागांव निवासी विठला मईडा अपनी पत्नी जया और बेटी जयन्सी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। विठलदेव मोड़ के पास पीछे से आई एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।