बदायूं: कछला में राधेलाल इंटर कॉलेज के खंडहर छात्रावास के कमरे में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Jun 9, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज के खंडहर छात्रावास के कमरे में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला । अज्ञात महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी । पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।