बिलग्राम: सांडी नगर स्थित ईदगाह में अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Bilgram, Hardoi | May 28, 2026 हरदोई के सांडी नगर में बकरीद का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की। नमाज मौलाना मुफ्ती शमी ने पढ़ाई, जहां लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।बकरीद की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।