नवाबगंज: बाराबंकी रोजगार मेले में 254 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 110 को मिली नौकरी, 6 कंपनियों ने की भर्ती
बाराबंकी के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 110 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहांगीराबाद परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।