खंडवा पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में 15 दिवसीय 'SAFE CLICK 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन बैंक, एटीएम, CSC सेंटर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।