दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के सफल छात्रों को किया सम्मानित
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में JCI दरभंगा मिड टाउन के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड में पास सफल छात्रों के लिए किया गया। जिसे जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस बारे मौजूद लोगों ने रविवार को दोपहर 1 बजे जानकारी प्रदान की।