बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित, गिरे पेड़ और पोल, रागिरो को कोई परेशानी नहीं
बिक्रमगंज प्रखंड में पिछले 48 घंटे से जारी तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार सुबह और शाम में करीब 5 बजे आई तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। बिजली के पोल और तार टूटने से कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बिक्रमगंज-नटवार मुख्य पथ पर धनगाईं गांव के पास बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया।