पामगढ़: महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी अश्वनी मनहर, धरम निर्मलकर, संजय कुमार को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब और 82 पाव देशी शराब को जब्त किया है.