सतना। जसो थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।घटना की खबर लगते ही जसो थाना प्रभारी तत्काल पहुचे मौके पर और सभी घायलो को नागौद में भर्ती किया था।